उधर लोग जीभरकर कर रहे थे ट्रोल, इधर अनजाने में Gigi Hadid का ख्वाब पूरा कर गए Varun Dhawan

Varun Dhawan Gigi Hadid Video: पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर NMACC की धूम है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड क्या हॉलीवुड तक समा गया है। इसका हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से लोग आए हैं और उनमें से एक है जीजी हदीद। सुपरमॉडल जीजी हदीद के दीवाने पूरे दुनियाभर में हैं। बीती रात वो NMACC का हिस्सा बनने के लिए अबुजानी खोसला द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। उन्होंने इस इवेंट में खूब इंजॉय किया और वरुण धवन ने तो उनका एक ख्वाब भी पूरा कर दिया।
जीजी का ख्वाब हुआ पूरा
वरुण धवन का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो जीजी हदीद को ना सिर्फ गोद में उठाते हैं बल्कि उन्हें किस भी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने वरुण की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की और कई लोगों ने तो उन्हें छिछोरे तक का टैग दे दिया। लेकिन इस मामले को लेकर जीजी की राय तो कुछ और ही है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वरुण धवन ने मेरा बॉलीवुड ड्रीम पूरा कर दिया है।
गाल पर किया था किस
इवेंट के दूसरे दिन रणवीर सिंह और वरुण धवन ने शानदार परफॉर्मेंस दिया, जिसमें से एक में शाहरुख खान उनके साथ झूमे जो पठान पर डांस करते हुए दिखे। वीडियो में अमेरिकी सुपरमॉडल जीजी हदीद को स्टेज पर लाते ही गोद में उठाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वह उन्हें घुमाते हुए और स्टेज से जाने से पहले उनके गाल पर किस भी करते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं।
लोगों ने किया ट्रोल
वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है. एक ने लिखा, यह जरुरी नहीं था। दूसरे ने लिखा, जैसे वह स्टेज से भागी देखकर लगता है कि वह भारत कभी नहीं आएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा, वह बहुत असहज महसूस कर रही हैं। लेकिन जीजी ने अब खुद ही सच्चाई बयां कर दी है और बताया है कि वरुण धवन ने उनका एक ख्वाब पूरा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












