दबंग 3: चुलबुल पांडे बने सलमान खान के एनिमेटेड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

सलमान खान स्टारर साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" अब अपनी रिलीज से बस 30 दिनों की दूरी पर है और ऐसे में चुलबुल पांडे अपने फैंस के लिए एक अनोखा तोहफ़ा ले कर आये हैं। इस खास गिफ़्ट के साथ, फैंस अब दबंग 3 GIF के साथ खुद को चुलबुल के अंदाज़ में व्यक्त कर सकते हैं।

दबंग 3 के GIF 20 नवंबर के दिन व्हाट्सएप पर लॉन्च किए जाएंगे, साथ ही 21 नवंबर से GIPHY होमपेज पर उपलब्ध होंगे और 22 नवंबर से यह स्टिकर इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और टिकटॉक पर लाइव होंगे। दबंग ने निश्चित रूप से सोशल मीडिया की दुनिया पर कब्जा कर लिया है और दबंग 3 के जीआईएफ और स्टिकर दर्शकों को ख़ासा आकर्षित कर रहे हैं।

Salman Khan

चुलबुल पांडे लंबे समय से फैंस का प्यार बटोर रहे हैं। फिल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर मुख्य किरदारों में दिखेंगी, जबकि साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप मुख्य विलेन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज देने वाले हैं।

बता दें, दबंग 3 हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, मेकर्स फिल्म को 5400 स्क्रीन पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इतने ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई है। यदि ऐसा होता है तो सलमान खान की दबंग 3 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X