..................... सीमा हैदर के पीछे पड़ा पाकिस्तानी पति, अब भेज दिया करोड़ों का नोटिस, सचिन को भी लपेटा Ghulam Haider sent notice of Rs 3 crore each to Seema Haider and Sachin Meena, AP Singh trapped - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर के पीछे पड़ा पाकिस्तानी पति, अब भेज दिया करोड़ों का नोटिस, सचिन को भी लपेटा

seema haider

सीमा हैदर के लिए अब मुश्किलें लगातार बढ़ गई हैं क्योंकि गुलाम हैदर फॉर्म में है। लगातार गुलाम हैदर सीमा के पीछे पड़ा है और उसका कहना है कि वो हर हाल में अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर जाएगा।

गौरतलब है कि सीमा हैदर और गुलाम हैदर का तलाक भी अभी नहीं हुआ था। अब खबर आ रही है कि गुलाम हैदर ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको हैरान करने वाला है और सीमा हैदर परेशान होने वाली है। पता चला है कि गुलाम हैदर ने 3-3 करोड़ का नोटिस भेजा है।

जी हां, एबीपी न्यूज ने मुताबिक, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उन्हें और सचिन मीणा को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जी हां इस बात का दावा किया गया है। हालांकि इसपर सीमा का रिएक्शन नहीं आया है। इसके अलावा गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं।

लोगों के रिएक्शन्स वायरल

एक ने लिखा, ''पाकिस्तान मे इतने पैसे होते भी है....??'' एक का कहना, ''इतने पैसों में तो पाकिस्तान अमीर हो जाएा।'' एक का कहना है, ''प्यार के साइड इफेक्ट्स।'' एक ने लिखा, ''सीमा के साथ ऐसा होना भी चाहिए पति और देश दोनों के साथ गद्दारी....'' एक का कहना है, ''सचिन be like :- लप्पू समझा है क्या भिखमंगे तुम्हें चवन्नी नहीं दूँगा।'' एक ने लिखा, ''अबे मिया खुद के लिए मांग रहा है कि शुद्ध पाकिस्तान के लिए।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि गुलाम ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

सीमा हैदर की कहानी

दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई थी। लेकिन अब गुलाम हैदर कानूनी रास्ते से दोनों के पीछे पड़ा हुआ है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X