सीमा-सचिन की शादी कराकर बुरे फंसे पंडित जी, गुलाम हैदर ने लिया ऐसा एक्शन की आई सबकी शामत

Seema Haider Sachin Meena Wedding: सीमा हैदर और सचिन ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी रचा ली है। इसके बाद दोनों के किस्से और भी ज्यादा मशहूर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर के पाकिस्तानी शौहर गुलाम हैदर ने उनकी इस शादी के खिलाफ एक्शन ले लिया है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में नया केस किया है।
गुलाम ने भारत में अपने वकील मोमिन मलिक के जरिए सीमा हैदर और सचिन की हाल ही में मनाई गई शादी की सालगिरह को कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सचिन और सीमा के साथ एपी सिंह, दोनों की शादी कराने वाले पंडित और इस कार्यक्रम में घराती-बाराती बनकर शामिल होने वाले लोगों को भी मुकदमे में पार्टी बनाया गया है। गुलाम के वकील ने बताया है कि सीमा और सचिन की शादी, बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया से लेकर सीमा के धर्म बदलने तक, सारी चीजों को अदालत में चुनौती दी गई है।
मोमिन मलिक ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "गुलाम हैदर के वकील के तौर पर जो काम है, वो मैं कर रहा हूं। कानूनी तौर पर मैं अपने फर्ज को अंजाम दे रहा हूं। मैंने पुलिस से शिकायत की, आला अफसरों को अर्जी दी और कोर्ट में भी अपनी अपील की है। सीमा हैदर ने हाल ही में शादी की सालगिरह मनाई और इस बारे में सफेद झूठ बोला। इस मामले में सचिन और सीमा ने झूठ को सच बनाया है और कुछ अफसर भी इसमें आंख बंद किए हुए हैं। ऐसे में इसमें मैंने एक केस गुलाम हैदर की ओर से अदालत में फाइल किया है। इसमें सीमा हैदर, सचिन मीणा, एपी सिंह, शादी कराने वाले पंडित और सभी बारातियों को भी पार्टी बनाया है।"
मोमिन मलिक ने कहा कि मुकदमे में हमने इस फर्जी शादी को कानून की नजरों में चेलेंज किया है। 12 मार्च को हुई इस शादी की जो रस्में निभाई गईं वो पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है। इसे कानून की नजरों मे मान्यता नहीं दी जा सकती। ऐसे में हमने इसे कोर्ट में इसे फर्जी कहा है और अमान्य करार देने की अपील की है। दूसरी बात अपनी अर्जी में हमने कही है कि सचिन और सीमा ने जो 12 मार्च को मीडिया के सामने कहा है, वह गैर कानूनी कहा है। तीसरा हमने कहा है कि सीमा का गुलाम से कोई तलाक नहीं हुआ है। हमने कोर्ट में कहा है कि सीमा अपने तलाक को साबित करे।


Click it and Unblock the Notifications