सीमा हैदर को बेहया कहते हुए फूट फूटकर रोया गुलाम हैदर, बोले- बीवी बच्चों के लिए ही कमाने गया था...

Seema Haider Ghulam Haider- सीमा हैदर इस वक्त काफी खुश है और आए दिन किसी ना किसी तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। लेकिन उनका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर काफी दुखी है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुलाम हैदर लगातार रोता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो में बिलखते गुलाम हैदर का कहना है कि उसको अपने बच्चों की याद आ रही है। इसके अलावा कह रहा है कि जिस तरह की आरोप सीमा हैदर ने लगाए हैं वो बेबुनियाद हैँ। वो अपनी खुशी से विदेश नहीं गया था बल्कि बच्चों के अच्छे फ्यूचर के लिए गया था।
उसने ये भी कहा है कि सीमा हैदर पूरी तरह से बेहयाई पर उतर आई है और उसने सारे झूठे आरोप लगाए हैं। वीडियो में गुलाम के आँसू बंद नहीं हो रहे हैं। गुलाम को अपने बच्चों की काफी याद आ रही है। उसने कहा था कि अदालत से वो बच्चों को लेकर रहेगा।
इसके बाद लोगों ने समर्थन किया था। वीडियो के सामने आने के बाद एक ने लिखा, ''मेरे भाई जी आप आओ हम आपके साथ हैं जो बनेगा हम आपकी सहायता के लिए तयार हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि चर्चा में हैं।
हालांकि सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो ये वीडियो देखने के बाद कैसे रिएक्ट करती है। सीमा हैदर पबजी के द्वारा प्यार में बढ़कर भारत से पाकिस्तान आ गई थी।
इसके बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं, सचिन के साथ सीमा हैदर ने शादी कर ली है। सीमा हैदर फिलहाल सचिन के साथ काफी खुश है और इंडिया में इस वक्त वो किसी स्टार से कम नहीं है। लोग अक्सर सीमा हैदर से मिलने के लिए पहुंचते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications