Seema Haider के खिलाफ एक्शन की तैयारी, Ghulam Haider ने पाकिस्तान से कर दिया जंग का ऐलान

Ghulam Haider Files Case On Seema Haider- एक ओर सीमा हैदर अपने परिवार के साथ खुशी खुशी जिंदगी बिता रही हैं तो वहीं दूसरी ओर गुलाम हैदर अकेले हैं। काफी समय से कहा जा रहा था कि गुलाम पाकिस्तान में नहीं लेकिन वो लगातार अपने बच्चों को वापस लाने की बात कर रहा था।
लेकिन अब जो वीडियो गुलाम हैदर का सामने आया है इसके बाद सीमा हैदर को थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। दरअसल गुलाम हैदर ने ऐलान कर दिया है कि वो सीमा हैदर पर केस करने वाला है। इसके लिए वो इस्लामाबाद जाएगा।
गुलाम हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बाइक पर नहर के किनारे खड़ा है। वीडियो में वो कह रहा है कि, ''अस्लामवालेकुम दोस्तों, अल्लाह सबको ठीक रखे। लोग कह रहे हैं हैदर अपने गांव नहीं गया। तो देखो मोटरसाइकिल ये देहात का माहौल, ये नहर है।
मैं इस्लामाबाद जाउंगा और सीमा हैदर पर केस करके अपने बच्चों को वापस लाउंगा। आप सभी के द्वारा मेरा सपोर्ट किया जा रहा है, इसके लिए सभी का शुक्रिया।'' इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''बच्चों के वापस लाकर रहना।''
एक ने लिखा, ''सब साथ में है।'' एक का कहना है, ''पाकिस्तान वापस आएंगे बच्चे।'' एक ने लिखा, ''मेरे भाई जी आप आओ हम आपके साथ हैं जो बनेगा हम आपकी सहायता के लिए तयार हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि चर्चा में हैं।
हालांकि सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो ये वीडियो देखने के बाद कैसे रिएक्ट करती है। सीमा हैदर पबजी के द्वारा प्यार में बढ़कर भारत से पाकिस्तान आ गई थी।
इसके बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं, सचिन के साथ सीमा हैदर ने शादी कर ली है। आप देखिए गुलाम हैदर का ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications