TRAILER: सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन'.. ऐसा होगा सुपर कमबैक!
[बॉलीवुड न्यूज] सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार डॉयलोग्स और एक्शन सीन्स के साथ कमबैक को तैयार हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'घायल वन्स अगेन' की। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें, यह फिल्म 15 जनवरी को रिलीज होने वाली था, लेकिन अब इसे पोस्टपोंड कर 5 फरवरी कर दिया गया है।
घायल वन्स अगेन है चार नौजवानों की कहानी जिनकी ज़िंदगी में अचानक एक दिन सब कुछ बदल जाता है। और फिर इन कॉलेज के बच्चों के मसीहा बन कर आता है अजय सिंह.. यानि की सनी देओल। फिल्म का ट्रेलर ठीक ठाक है, जिसे सनी देओल पर कुछ ज्यादा ही फोकस किया गया है।
ALERT: सलमान, आमिर की राह पर सनी देओल..
फिल्म को धर्मेंद्र प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा खुद सनी देओल ने लिया है। फिल्म में सनी देओल के साथ ओम पुरी, टिस्का चोपड़ा और सोहा अली खान मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
यहां देंखे घायल वन्स अगेन का धमाकेदार ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications















