POSTER: घायल वन्स अगेन: सनी देओल की सुपरटीम...और सुपर एक्शन
[बॉलीवुड समाचार] सनी देओल की घायल वन्स अगेन 15 जनवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म का नया पोस्टर आ चुका है। पोस्टर में सनी देओल बेहद एंग्री यंग मैन अवतार में नज़र आ रहे हैं। वहीं उनके साथ उतने ही एंग्री अवतार में नज़र आ रही हैं सोहा अली खान और नरेन्द्र झा।
सनी देओल के फैन्स उनके कमबैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और घायल वन्स अगेन का ट्रेलर उन्हें वापस सनी देओल के दशक में ले जाएगा। क्योंकि फिल्म 15 साल पुरानी लगती है।
[सनी देओल का बैक 2 बैक सीक्वल प्लान!]
सनी देओल भी वही हैं और उनका गदर इफेकट भी बस ये गदर इफेक्ट आज के ज़माने में काम कर पाएगा या नहीं पता नहीं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं चार नए बच्चे और सोहा अली खान।
वहीं टीवी पर बापजी के नाम से फेमस हो चुके नरेन्द्र झा विलेन हैं। सहायक भूमिकाओं में हैं टिस्का चोपड़ा और ओम पुरी। बहरहाल, फिल्म 15 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और सनी देओल फैन्स के लिए इतना ही काफी है।
[PHOTOS: सनी देओल...यमला सलमान...पगला बिग बॉस...दीवाना डांस!]
वैसे भी अगर 2015 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखी जाए तो घायल सीक्वल के हिट होने के काफी आसार हैं। देखिए 2015 सीक्वल की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications















