TRAILER: घायल वन्स अगेन...सनी देओल का गदर इफेक्ट...ढाई किलो का पंच
[बॉलीवुड समाचार] सनी देओल के फैन्स उनके कमबैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और घायल वन्स अगेन का ट्रेलर उन्हें वापस सनी देओल के दशक में ले जाएगा। क्योंकि फिल्म 15 साल पुरानी लगती है। सनी देओल भी वही हैं और उनका गदर इफेकट भी बस ये गदर इफेक्ट आज के ज़माने में काम कर पाएगा या नहीं पता नहीं।
[IN FORM: सनी देओल का धमाका....बैक 2 बैक 3 सीक्वल का प्लान!]
फिल्म के ट्रेलर में वो सब कुछ है जो सनी देओल की फिल्म में होना चाहिए - एक्शन, गुस्सा, डायलॉग और ढाई किलो का पंच। यहां तक कि उनके डायलॉग्स को सुनकर आपको गदर के तारा सिंह की याद आ जाएगी।
[ऐश्वर्या राय हो या सनी देओल सबको LEAK वीडियो ने किया परेशान!]
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं चार नए बच्चे और सोहा अली खान। वहीं टीवी पर बापजी के नाम से फेमस हो चुके नरेन्द्र झा विलेन हैं। सहायक भूमिकाओं में हैं टिस्का चोपड़ा और ओम पुरी।
बहरहाल, फिल्म 15 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और सनी देओल फैन्स के लिए इतना ही काफी है। देखिए घायल वन्स अगेन का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications



