1st Day 1st Show: घायल वन्स अगेन, सनी देओल के गदर पंच पर लाइव फैन्स रिएक्शन
सनी देओल घायल वन्स अगेन रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म को देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। सीटियों और तालियों से फैन्स ने सनी देओल का स्वागत किया है। और फिल्म के अच्छे होने की भी संभावनाएं हैं।
फैन्स का रिएक्शन फिल्म पर ज़बर्दस्त है वहीं ट्विटर पर भी सनी देओल का ही जलवा है। उनकी फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है और यही कारण है कि आज सब केवल सनी देओल के कमबैक की बात कर रहे हैं।
[REVIEW: 10 किलो के पंच के साथ सनी देओल!]
फिल्म की शुरूआत फ्लैशबैक से होती है और जहां से फिल्म खत्म हुई थी वहीं से नई फिल्म शुरू होती है। शुरूआत के कुछ मिनट घायल के सीन देखकर दर्शक और खुश हो चुके हैं।
घायल वन्स अगेन, सनी देओल की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल है। फिल्म से सनी देओल एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।
फिल्म में सनी देओल अजय मेहरा का किरदार निभा रहे हैं जो इस बार 4 बच्चों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले हैं। जानिए फैन्स का रिएक्शन लाइव -


Click it and Unblock the Notifications

