..................... Ghanchakkar | Vidya Balan | Emraan Hashmi | The Dirty Picture | घनचक्कर | विद्या बालन | इमरान हाशमी | द डर्टी पिक्चर - Hindi Filmibeat

घनचक्कर में डर्टी करेंगे विद्या और इमरान हाशमी

dirty picture
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के बाद इमरान हाशमी और विद्या बालन एकबार फिर साथ नजर आने वाले हैं। यह डर्टी जोड़ी निर्देशक राजकुमार गुप्ता की आने वाली फिल्म घनचक्कर में दोनों मियां-बीवी का किरदार निभाने जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो यह फिल्म कई मायनों में डर्टी पिक्चर को भी पीछे छोड़ देगी। घनचक्कर की पटकथा परवेज शेख ने तैयार की है। इस फिल्म में हॉट सीन्स की भरमार है। जो कि फिल्म की मांग भी है।

सूत्रों का कहना है कि डर्टी पिक्चर के बाद से इमरान और विद्या एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं। दोनों अपने काम का महत्व समझते हैं। कहानी में उनके किरदार की जो मांग वह उसे भी समझते हैं। डर्टी पिक्चर में इस जोड़ी को काफी लोगों ने पसंद किया। तभी इस फिल्म के निर्देशक ने इस जोड़ी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था।

खबर है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी तड़का है। वैसे द डर्टी पिक्चर में इमरान और विद्या कुछ खास नहीं कर पाए थे देखते हैं इस फिल्म में यह जोड़ी क्या रंग जमाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X