विद्या-इमरान की वजह से देखेंगे घनचक्कर- दर्शकों का रिव्यू

विद्या बालन और इमरान हाशमी की एक साथ दूसरी फिल्म घनचक्कर आज ही सिनेमाहॉल में रिलीज हुई है। शादी के बाद विद्या बालन की पहली फिल्म घनचक्कर को देखने के लिए हर कोई काफी दिनों से बेताब था लेकिन जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो फिल्म ने सभी को निराश कर दिया। घनचक्कर फिल्म देखने के बाद लोगों ने कहा कि विद्या बालन और इमरान हाशमी की एक्टिंग तो बेहतरीन है लेकिन फिल्म की कहानी में कोई जान नहीं है। पूरी फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक ऐसे चल रही थी मानों किसी को कोई मतलब ही नहीं कि फिल्म में क्या हो रहा है और क्यों। रही बात कॉमेडी की तो फिल्म में ऐसी कॉमेडी डाली गयी है कि जो किसी को भी हंसाने में नाकाम रही।

घनचक्कर फिल्म को देखने के बाद कुछ लोगों की राय यही थी कि फिल्म को विद्या बालन और इमरान हाशमी की वजह से लोग फिल्म देखने तो जाएंगे लेकिन फिल्म को देखने के बाद कोई भी दूसरों को फिल्म देखने के लिए नहीं सजेस्ट करेगा। घनचक्कर ने सभी को इतने चक्कर दिला दिये कि लोग भी फिल्म की कहानी में उलझ के रह गये और फिल्म के अंत ने तो सभी को हैरान ही कर दिया। कुछ के सर में दर्द हो गया तो कुछ ने कहा इमरान के फैन्स ही इस फिल्म को पचा पाएंगे।

घनचक्कर फिल्म को लेकर लोगों की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गयीं। फिल्म में विद्या इमरान ने काफी मेहनत की है लेकिन फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी निराश किया है। बॉक्स ऑफिस पर तो घनचक्कर फिल्म ने काफी बुरी शुरुआत की है। लेकिन हो सकता है कि आने वाले वीकेंड में घनचक्कर फिल्म कुछ अच्छा पिकअप करे। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर यही कहा जा रहा है कि घनचक्कर फिल्म को कोई भी किसी और को देखने के लिए प्रीफर नहीं करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X