घनचक्कर बना देगी आपको घनचक्कर- ट्रेलर रिलीज़

इमरान हाशमी और विद्या बालन की फिल्म घनचक्कर का फर्स्ट ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर हर कोई काफी घनचक्कर दिख रहा है। फिल्म का निर्देशन किया है राजकुमार गुप्ता ने और फिल्म के प्रोड्यूसर हैं सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। फिल्म में दूसरी बार विद्या बालन और इमरान हाशमी एक साथ नज़़र आए हैं। घनचक्कर को लेकर काफी समय से काफी खबरें आ रही थीं कि घनचक्कर फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी एक दूसरे के साथ कुछ हॉट सीन्स देते भी नज़र आएंगे। घनचक्कर फिल्म से पहले विद्या बालन और इमरान हाशमी ने फिल्म दि डर्टी पिक्चर में भी एक साथ काम किया था। डर्टी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फिल्म के लिए विद्या बालन ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता।

घनचक्कर के ट्रेलर को देख आप भी घनचक्कर हो जाएंगे। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी को कुछ लोग ट्रेन में पैसे के बारे में पूछते हैं और इमरान हाशमी कहता है कि कौन सा पैसा वो किसी पैसे के बारे में नहीं जानता। फिर कुछ महीने पहले की कहानी दिखाई जाती है जिसमें इमरान हाशमी और उसकी पत्नी विद्या बालन एक दूसरे के साथ मज़े में जिंदगी बिता रहे थे। ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि तीन लोग जिनमें से एक ने अमिताभ बच्चन का और एक ने धर्मेंद्र का मुखौटा पहन रखा है मिलकर एसबीआई एटीएम का लॉकर तोड़कर पैसे चुराते हैं। फिर दिखाया जाता है कि इमरान हाशमी की याद्दाश्त चली गयी है और उसे कुछु भी याद नहीं है। पैसे के बारे में भी वो सबकुछ भूल चुका है। अब पैसे कहां हैं और किसके पास हैं यही सस्पेंस फिल्म की जान है।

Ghanchakkar movie trailer

घनचक्कर फिल्म का ट्रेलर काफी जानदार है। फिल्म के कई डायलॉग और फिल्म में इमरान और विद्या की एक्टिंग काफी बेहतरीन दिख रही हैं। ट्रेलर से तो फिल्म काफी कॉमेडी और मजेदार नजर आ रही है लेकिन अभी तो ये पहला ही ट्रेलर है और अभी काफी वक्त है फिल्म की रिलीज में। तो अभी से कुछ भी राय कायम कर पाना थोड़ा मुश्किल है। फिल्हाल अगर विद्या और इमरान हैं तो फिल्म तो अच्छी होनी ही है। देखिये कितनों को घनचक्कर बनाती है ये घनचक्कर फिल्म।

<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/ClncY3AQxeg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X