सल्लू की तरह इमरान ने भी कराया ट्रैफिक जाम
फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी ने पिछले साल लगातार हिट फिल्में दी है जिसकी वजह से लोगों ने उनकी तुलना सलमान मियां से करनी शुरू कर दी है। लेकिन सलमान खान को अपना आदर्श मानने वाले इमरान ने कभी भी अपनी तुलना सल्लू से नहीं की यह औऱ बात है कि वो सलमान के ही नक्शे कदम पर काम कर रहे हैं। मसलन वो सलमान की ही तरह नये टैलेंट के साथ काम कर रहे हैं।
फिलहाल हम आपको बता दें कि हम यहां पर इमरान और सलमान दोनों की बातें क्यों कर रहे हैं? दरअसल मामला यह है कि इमरान हाशमी इन दिनों निर्देशक राजकुमार गुप्ता की फिल्म घनचक्कर में बिजी है। फिल्म एक हॉट कॉमेडी है जिसमें उनके साथ विद्या बालन की जोड़ी हैं।
फिल्म की शूटिंग के वक्त इमरान हाशमी ने मुंबई हाईवे पर ऐसा स्टाइल मारा जिसके चलते वहां पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गये हैं जिनमें लड़कियों की संख्या ज्यादा थी। इमरान की एक नजर पाने को बेताब लोगों ने जोर-जोर से इमरान-इमरान चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके चलते डायरेक्टर को फिल्म की शूटिंग रूकवानी पड़ गयी। अब आलम यह है कि निर्देशक राजकुमार गुप्ता इमरान के साथ रात में शूटिंग कर रहे हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि इमरान के कारण फिर से कोई बखेड़ा ना खड़ा हो जाये।
वैसे इस तरह की हरकत सलमान के साथ अक्सर होती है इसलिए सलमान खान को लेकर लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके में शूटिंग नहीं करते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि घनचक्कर 21 जून को प्रदर्शित होगी। यह विद्या बालन और इमरान की पहली कॉमेडी फिल्म है।

Click it and Unblock the Notifications
