अक्षय Vs सलमान Over: किसके हाथ आई धमाकेदार रीमेक
पता नहीं कितने महीनों से अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच कत्थी रीमेक को लेकर खींचातानी चल रही थी लेकिन अब गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगोदास ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म किसके साथ शुरू होने जा रही है।
एक इंटरव्यू में मुरूगोदास ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात की और बताया कि वो और अक्षय कुमार हॉलीडे के बाद अब एक बार फिर से साथ में कत्थी रीमेक पर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ए आर मुरूगादोस की इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों ही दिलचस्पी दिखा रहे थे। कत्थी साउथ की ब्लॉकबस्टर थी और इसकी कहानी किसानों की ज़मीन पर कब्ज़ा और उनकी आत्महत्या पर आधारित थी।
[#ScoreCard: सलमान 1, अक्षय 5, तो कौन है बॉक्स ऑफिस नंबर 2, 3, 4]
हाल ही में अक्षय कुमार किसानों के समर्थन में भी आए थे। वहीं वो गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगादोस के साथ हॉलीडे में काम कर चुके हैं। ऐसे में उनकी ट्यूनिंग शानदार है।
वैसे सलमान खान फिल्हाल तो 2018 तक BOOKED ही लग रहे हैं और अक्षय एक साल में आराम से तीन - चार अच्छी फिल्में निकाल देेते हैं। ऐसे में कत्थी रीमेक कब और कैसे बनेगी ये देखना दिलचस्प होगा।
[#2016KaHisaab: अक्षय नंबर 1, सलमान नंबर 2, शाहरूख नंबर 3]
बॉलीवुड में आजकल साउथ रीमेक का सीज़न चल रहा है और कई फिल्मों को लेकर सुपरस्टार्स में खींचतान चल रही है।
श्रीमंथुडु रीमेक
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू स्टारर इस ब्लॉकबस्टर के पीछे पूरा बॉलीवुड पड़ा हुआ है। पहले खबरें थीं कि सलमान खान इस फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करेंगे। पर अफवाहों की मानें तो ऋतिक फाइनल हो चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो फिल्म के बारे में कहीं कोई खबर नहीं है।
क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं। वहीं फिल्म के लिए लगातार कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा गया।
थेरी रीमेक
अक्षय कुमार काफी समय से थेरी रीमेक करना चाह रहे हैं और उनकी टीम इस फिल्म के रीमेक राइट्स भी हासिल करने में जुटी है। फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय की है। वहीं शाहरूख खान भी इस फिल्म पर नज़रें लगाए हैं। हालांकि अभी फिल्म का रीमेक राइट्स किसी के पास नहीं है।
सबसे बेहतरीन फिल्म
एक तमिल सुपरहिट फिल्म है विसारानई। इस फिल्म को देखकर प्रियदर्शन बहुत एक्साइटेड हैं और उनकी मानें तो पिछले 10 साल में इससे बेहतर फिल्म नहीं बनाई गई। फिल्म के लिए वो अक्षय कुमार को अप्रोच करेंगे। विसारानई एक ऑटो ड्राइवर की कहानी है जो करप्शन और पॉलिटिक्स में बुरी तरह फंस जाता है और फिर इससे लड़ता है।
सुध्धु कुव्वम
गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं। हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी।
नागार्जुन की फिल्म
खबरों की मानें तो करण जौहर ने नागार्जुन की फिल्म तोज़हा की राइट्स खरीद ली है। जल्द ही इसके हिंदी रीमेक की खबर बाहर आ सकती है।
थानी ऑरुवन
जयम राजा अपनी फिल्म थानी ऑरुवन का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए भी सलमान खान और ऋतिक रोशन को अप्रोच किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications



















