शादी के 7 सालों बाद तलाक लेंगी सुपरहिट फिल्मों की ये एक्ट्रेस? इंस्टाग्राम से डिलीट की पति की सारी तस्वीरें

By Filmibeat Desk
ghajini-actress-asin-thottumkal-to-get-divorced-deletes-pictures-with-husband-rahul-sharma-on-insta

Asin Thottumkal divorce rumours: गजनी एक्ट्रेस असिन कई दिनों से अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से अपने पति राहुल शर्मा की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिससे अब अफवाहों को और हवा मिल गई है। बता दें, असिन ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

साल 2016 में माइक्रोमैक्स के संस्थापक से शादी के बाद, असिन ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया था। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। लिहाजा, अब फैंस भी जानने को उत्सुक हैं कि आखिर एक्ट्रेस की जिंदगी में क्या चल रहा है!

पति की सारी तस्वीरें की डिलीट

असिन के इंस्टाग्राम पर अब उनकी और राहुल की केवल एक तस्वीर है, जो उन्होंने दिवंगत ऋषि कपूर के लिए पोस्ट की थी। यह स्पष्ट नहीं है कि उसने उन्हें archive कर लिया है या पूरी तरह से हटा दिया है। अब, असिन का इंस्टाग्राम पेज उनकी बेटी अरिन की तस्वीरों से भरा हुआ है। अभिनेत्री ने अभी तक अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सुपरहिट फिल्में, लेकिन शादी के बाद छोड़ दी थी इंडस्ट्री

असिन ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री जल्दी छोड़ दी हो, लेकिन उनके खाते में कुछ सुपरहिट फिल्में रही हैं। असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से अभिनय की शुरुआत की। एक समय पर वह 'कॉलीवुड की रानी' मानी जा रही थीं, उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नाम कमाया।

बॉलीवुड में आमिर खान के साथ किया था सुपरहिट डेब्यू

इसके बाद असिन ने अपनी सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू गजनी से भी खूब चर्चा बटोरी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। असिन ने बोल बच्चन, रेडी, खिलाड़ी 786, हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया। असिन को आखिरी बार 2015 में रिलीज 'ऑल इज़ वेल' में देखा गया था। जिसके बाद उन्होंने 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ शादी कर ली।

More from Filmibeat

Read more about: asin thottumkal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X