Ghajini 2: 17 साल बाद लौट रहा है 'गजनी 2', एआर मुर्गदास की नई फिल्म में ये होंगे Hero

तमिल और हिंदी दोनों की भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल की खबर सुनकर फैंस खूब खुश हो रहे हैं।

ghajini
Ghajini 2: नेशनल अवॉर्ड विनर तमिल एक्टर सूर्या से लेकर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ने दर्शकों पर कमाल का जादू चलाया था। साल 2005 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'गजनी' के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए साल 2008 में इसका हिंदी रीमेक बनाया गया था जिसमें आमिर खान लीड हीरो के रूप में नजर आए थे। हालांकि फिल्म का नाम तमिल और हिंदी दोनों में 'गजनी' ही था। तमिल फिल्म 'गजनी' में लीड हीरो के रूप में सूर्या नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर एआर मुर्गदास थे। अब खबर आ रही है कि जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल लोगों के लिए पेश किया जा सकता है जिसका नाम 'गजनी 2' रखा जाएगा। आपको बता दें कि तमिल और हिंदी दोनों की भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आई थी। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल की खबर सुनकर फैंस खूब खुश हो रहे हैं।

एआर मुर्गदास बनाएंगे फिल्म 'गजनी 2'
मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार तमिल फिल्‍मों के मशहूर डायरेक्‍टर एआर मुर्गदास ने इशारा किया है कि वह साल 2005 में रिलीज अपनी सुपरहिट तमिल फिल्‍म के सीक्‍वल की तैयारी कर रहे हैं। मूल रूप से तमिल में बनी इस फिल्‍म में सूर्या, आसिन और नयनतारा लीड रोल में थे। तीन साल बाद 2008 में एआर मुर्गदास ने अपनी इस फिल्‍म को हिंदी में रीमेक किया था, जिसमें आमिर खान और आसिन के साथ जिया खान भी नजर आई थीं। दोनों ही भाषाओं में यह फिल्‍म ब्‍लॉकस्‍टर साबित हुई थी। हिंदी में तो ये फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्‍लब में शामिल होने वाली पहली फिल्‍म बनी थी।

5 भाषाओं में एकसाथ रिलीज होगी ये फिल्म
करीब तीन साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर साउथ के मशहूर डायरेक्टर एआर मुर्गदास निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। खबर है कि वह जल्द ही फिल्म 'गजनी 2' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर एआर मुर्गदास अपनी इस बंपर फिल्‍म को फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आध‍िकारिक घोषणा नहीं की गई है । मीडिया रिपोर्टेस की मानें तो फिल्म 'गजनी 2' पैन इंडिया रिलीज होगी। एआर मुर्गदास इस फिल्म को तम‍िल के साथ साथ तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज करेंगे।

फिल्म में सूर्या हो सकते हैं लीड हीरो
आपको बता दें कि फिल्म 'गजनी' की कहानी करोड़पति बिजनेसमैन संजय और स्‍ट्रगलिंग मॉडल-एक्‍ट्रेस कल्‍पना की प्रेम कहानी थी। दोनों की प्रेम कहानी का अंत बहुत ही दुखद होता है। ऐसे में इस बार इस एक्शन थ्रिलर फिल्‍म के सीक्वल की कहानी क्‍या होगी, इसे लेकर भी लोगों में बहुत उत्साह है। खबर है कि इस फिल्म में डायरेक्टर एक बार फिर से सूर्या को ही कास्ट कर सकते हैं। हालांकि फिल्म की हीरोइन को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एआर मुर्गदास ने फिल्म 'गजनी 2' में सूर्या को फिर से कास्‍ट करने का मन बना लिया है। दरअसल सूर्या इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन फेज में चल रहे हैं और सबकी नजर उन पर टिकी हुई है। पिछले कुछ समय में रिलीज हुईं सूर्या की कुछ फिल्मों ने सबका दिल जीत लिया है जिसमें 'जय भीम' और 'सोराराई पोट्टरु' शामिल हैं। कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' में छोटे से रोल में भी सूर्या ने जबरदस्‍त छाप छोड़ी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'गजनी 2' में बिजनसमैन संजय रामास्‍वामी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: ghajini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X