..................... Ghajini 2- Aamir Khan and Surya will start the film together, Strong update from Ghajini 2! - Hindi Filmibeat

Ghajini 2- आमिर खान और सूर्या एक साथ शुरु करेंगे फिल्म? गजनी 2 से आई तगड़ी अपडेट!

aamir khan surya

Ghajini 2- आमिर खान ने अपनी फिल्म गजनी के साथ जैसा धमाका किया था वो तो सभी जानते हैं। जबरदस्त बॉडी और भूलने की बीमारी के साथ बड़े पर्दे पर आमिर खान छा गए थे।

इतने सालों से लगातार खबरें आ रहीं थीं कि आमिर खान किसी एक्शन फिल्म के साथ आने वाले हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि चर्चा हो रही है कि आमिर खान जल्द ही गजनी 2 का हिस्सा बनने वाले हैं।

जी हां, पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को लेकर अल्लू अरविंद विचार कर रहे हैं और इसके लिए तमिल स्टार सूर्या से भी बातचीत होगी। सूर्या ने खुद इसको लेकर खुलासा किया है कि अरविंद और मंटेना 'गजनी 2' को लेकर विचार कर रहे हैं।

सबकुछ सही रहा तो इस फिल्म की शूटिंग हिंदी और तमिल दोनों में एक साथ होगी। तमिल में इस फिल्म में सूर्या नजर आएंगे और हिंदी में आमिर खान दिखाई देने वाले हैं।

पैन इंडिया होगी फिल्म

कई मीडिया रिपोर्ट्स में गजनी 2 को लेकर काफी बातें हो रही हैं। पता चला है कि इस फिल्म के मेकर्स पैन इंडिया इस फिल्म को रिलीज करने का लक्ष्य बनाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में आमिर खान और सूर्या दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान आखिर कब होता है।

वर्कफ्रंट पर आमिर खान इस वक्त लगातार अपनी फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर काम कर रहे हैँ। काफी जल्दी वो बड़े पर्दे पर तगड़ी वापसी करने वाले हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। ये फिल्म काफी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी।

Read more about: aamir khan surya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X