Exclusive: मन्ना डे के लिए दुआएं मांग रहे हैं फैंस..
मशहूर गायक मन्ना डे की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिससे उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं। दिल्ली के एक बैंक में काम करने वाले अधिकारी दीपक शर्मा ने वनइंडिया से कहा कि मन्ना डे जल्द से जल्द ठीक हों इस बात के लिए मैं ऊपरवाले से प्रार्थना करता हूं।
उनकी आवाज में वो मिठास है जो मुझे बेहद सकून प्रदान करती है। आज भी जब मैं घर पर थका-हारा पहुंचता हूं तो मन्ना डे के गाने सुनना पसंद करता हूं जो मेरे अंदर ताजगी भर देता है और मन को खुश कर देता है। ईश्वर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करे।

मालूम हो कि शनिवार से अभूतपूर्व गायक मन्ना डे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर हैं।उन्हें सीने के संक्रमण की बीमारी है , जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मन्ना डे के लिए उनके फैंस काफी पूजा-पाठ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही अपने जीवन के 95 साल पूरे करने वाले मन्ना डे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं, उनका इलाज बैंगलोर में ही हो रहा है। मन्ना डे इन दिनों अपनी बेटी के साथ बैंगलोर में ही रह रहे हैं।
पिछले महीने ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी मन्ना डे से बेंगलुरू में उनकी बेटी के आवास पर मिली थीं। उन्होंने उनको 'विशेष महा-संगीत समान' से सम्मानित किया था। हिंदी और बंगाली समेत कई भाषाओं में 3500 से भी ज्यादा गाना गाने वाले गायक मन्ना डे को 2007 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











