..................... Get Well Soon Amitabh Uncle, Please | अमिताभ अंकल जल्दी से अच्छे हो जाओ प्लीज - Hindi Filmibeat

अमिताभ अंकल जल्दी से अच्छे हो जाओ.. प्लीज

सदी का महानायक बीमार पड़े और उसके चाहने वाले परेशान ना हो भला यह कैसे हो सकता है? अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर क्या लिखा कि वो बीमार हो गये हैं उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। हैरानी तो तब होती है जब अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लिस्ट में छोटे-छोटे बच्चे आ जाते हैं।

Amitabh Bachchan
आठवीं क्लास में पढ़ने वाले शंशाक और मयंक ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि प्लीज, अमिताभ अंकल आप जल्दी से ठीक हो जाओ। आप बीमार होते हो ना तो हमें अच्छा नहीं लगता। हम आपका देखने के लिए केबीसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं अगर आप ठीक नहीं होंगे ना तो हम केबीसी कैसे देखेंगे?

आपको अंदाजा हो गया हो कि बिग बी को लोग किस हद तक प्यार करते हैं। बच्चों की मासूमियत में बनावट नहीं होती है जब अमिताभ बच्चन भी इस तरह की बातें सुनेंगे तो हमारा दावा है कि वो जरूर खुशी से प्रफुल्लित हो जायेंगे।

गौरतलब है कि अमिताभ ने ट्विटर के जरिये ये बात अपने फैन्स को बताई थी कि वो बीमार हैं।उन्होंने ये भी लिखा कि हाल ही में उनकी जो सर्जरी कराई थी उसका दर्द भी उन्हें हो रहा है। इस वक्त अमिताभ को खांसी और ज़ुकाम की शिकायत हो गई है और खांसी की वजह से उनके पेट में जो सर्जरी हुई है उसमें भी उन्हें दर्द महसूस हो रहा है। सर्जरी इसी साल की फरवरी में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X