दादा-पापा को जल्दी से ठीक कर दो भगवान

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट की शूटिंग के दौरान घायल हो गये हैं। उन्हें सीने के पास चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है। इस बारे में जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी ।
हालांकि अमिताभ ने लिखा था कि चोट गंभीर नहीं है। वो दर्द बर्दाश्त कर सकते हैं। अमिताभ के इस संदेश के बाद से टि्वटर पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है। हर कोई बस ये कामना कर रहा है कि अमिताभ जल्द से जल्द ठीक हो जायें। इससे पहले अभिषेक बच्चन भी अपनी एक फिल्म के शूटिंग के दौरान चोटिल हो गये थे। उन्हें आंख के पास चोट आयी है। उन्हें सात टांके लगे हैं। उन्हें भी डॉक्टरों ने आराम करने को कहा है।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन टि्वटर डिपार्टमेंट रामगोपाल वर्मा department ram gopal verma twitter


Click it and Unblock the Notifications