सलमान खान का 2019 ईद धमाका.. एक नहीं, दो नहीं.. पूरे पांच.. तैयारी शुरु!
2018 की ईद पर रेस 3 के बाद.. सलमान खान 2019 ईद धमाकेदार की तैयारी शुरु कर देंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की। इस फिल्म को लेकर सलमान खुद भी काफी उत्साहित हैं।
REVIEW: 'पद्मावत'.. वहशी खिलजी और राजपूतों के आन- बान- शान की गाथा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास जफर ने फिल्म पर बात की.. और बताया कि फैंस सलमान को इस फिल्म में 5 अलग-अलग लुक में देखने वालें हैं। जिसके लिए काफी तैयारी की जा रही है।

अली अब्बास जफर ने कहा, भारत की कहानी बहुत ही शानदार है। सलमान खान का किरदार भी बेहद ख़ास है। हमने तय किया है कि इस फिल्म में सलमान को 5 नए लुक देंगे। यह सभी अवतार फिल्म के लिए अहम सीन होंगे। फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू कर दी जाएगी।
Recommended Video

फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया गया है कि फिल्म 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी।


Click it and Unblock the Notifications











