जर्मनीवासियों को शाहरुख से प्यार है
जर्मनी में शाहरुख के फैन्स की लिस्ट बड़ी लंबी हैं। फिल्म माई नेम इज खान के प्रीमियर में पहुंचे शाहरुख को देखने के लिए उनके जर्मन प्रशंसक बर्लिन, हैनोवर, हैम्बर्ग और म्यूनिख से आए थे। जर्मन प्रशंसकों से खुद को घिरा पा कर शाहरुख काफी खुश हुए और उन्होने अपने जर्मन प्रशंसकों को शुक्रिया अदा किया।
शाहरुख ने कहा, "अपने जर्मन प्रशंसकों के स्नेह को मैं कभी समझ नहीं सका। मुझे समझ में नहीं आता है कि आखिर वे बॉलीवुड को इतना प्यार क्यों करते हैं लेकिन मैं जर्मनी के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि वे मुझे काफी प्यार करते हैं।" शाहरुख ने कहा, "जर्मनी के लोगों ने भारतीय सिनेमा को काफी प्यार दिया है। मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं। मेरा काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।"
यहां पता चला कि किंग खान को खुद की नकल उतारना बड़ा अच्छा लगता है। बर्लिन फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने आए शाहरुख ने 'माई नेम इज खान' के अपने चरित्र रिजवान की नकल उतारी। शाहरुख बोले कि ये काम उन्हे बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications











