अक्षय कुमार की इस हिरोइन को देख जर्मनी में फैन्स हुए क्रेजी..
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 में हिरोइन रहीं हुमा कुरैशी जर्मनी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में पहुंची और फैन्स उन्हें देखकर क्रेजी हो गए।
हुमा कुरैशी जर्मनी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में पहुंची जहां उनकी फिल्म Viceroy's House की स्क्रीनिंग होनी थी। हालांकि उन्हें पता था कि जर्मनी में उनकी फैन फॉलोइंग है। कई लोग तो हुमा कुरैशी से मिलने के लिए गिफ्ट्स लेकर भी पहुंचे थे।
जब हुमा कुरैशी को पता चला कि बाहर फैन्स उनका इंतजार कर रहे हैं वो अपने व्यस्त शेड्युल से समय निकालकर अपने फैन्स से मिलने पहुंती। हुमा खुद भी आश्चर्यचकित थी कि जिन्हें हिंदी नहीं भी आती वो भी हुमा कुरैशी को पसंद करते थे और साथ उनकी फिल्म देखते थे और उन्हें हुमा की सारी फिल्में याद थी।

हुमा कुरैशी ने कहा कि "मुझे पहसे से बर्लिन काफी पसंद है। यहां फैन्स से मिलना और अंदाज मुझे पसंद आता है। मुझे हमेशा उनके साथ बिताए पल याद रहते हैं। ये हमेशा के लिए यादें बन जाती है।" फैन्स ने हुमा कुरैशी से ऑटोग्राफ लिया, सेल्फी ली ।
हुमा कुरैशी को 'वेलकम बैक' लिखित नोट भी दिया और प्रोग्राम "बर्लिन इंडियावाले" का मोमेंटो देकर खत्म किया। हुमा कुरैशी की हाल में जॉली एलएलबी 2 आई जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे। लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया और फिल्म 100 करोड़ से उपर की कमाई कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications