Salman Khan के साथ काम करके पछता रही ये डायरेक्टर, कहा- 'हमें सात-सात घंटे इंतजार करवाते हैं और फिर...'

German director on Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ कई बड़े फिल्ममेकर काम कर चुके हैं। लेकिन हर किसी का एक्सपीरिएंस हमेशा अच्छा नहीं रहा। हाल ही में एक जर्मन डायरेक्टर मिशेल का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
मिशेल करीब 10 साल से भारत में रह रही हैं और कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। एक डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने बताया कि सलमान खान के साथ शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था।
सलमान खान को लेकर किया बड़ा दावा
मिशेल ने कहा- 'मैंने कई सेलिब्रिटीज के साथ काम किया है। लेकिन कुछ का प्रोफेशनल रवैया ठीक नहीं होता, जैसे सलमान खान। वह अक्सर सेट पर घंटों इंतजार करवाते हैं। कई बार तो हमें 7-7 घंटे बैठना पड़ता है। अब जब भी हम उनके साथ शूट करते हैं, तो अपना काम साथ ले जाते हैं क्योंकि पता नहीं चलता कि शूट कब शुरू होगा।"
शाहरुख खान को बताया विनम्र
सलमान के उलट, मिशेल ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने शाहरुख को डायरेक्ट किया था और वह एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा। शाहरुख ना सिर्फ बहुत विनम्र थे बल्कि सेट पर बेहद प्रोफेशनल भी रहे। मिशेल के मुताबिक, जब उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया तब वह करियर की शुरुआत में थीं, लेकिन फिर भी उन्हें काफी कंफर्टेबल महसूस हुआ।
आलिया भट्ट के साथ भी किया काम
मिशेल ने आलिया भट्ट के साथ भी 'राजी' फिल्म के दौरान एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। उन्होंने आलिया को 'सुपर चिल और बेहद प्रोफेशनल' बताया।


Click it and Unblock the Notifications