कंगना ने भी लड़ाया बटलर से इश्क

जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद कंगना हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर के साथ छुट्टियां बिताने में व्यस्त थीं। सूत्रों के मुताबिक कंगना बटलर के साथ एयरपोर्ट आयी थीं। कंगना को भी इसी फ्लाइट से वापस आना था। लेकिन वह नहीं आयीं। खबर आ रही है कि हो सकता है कि दोनों किसी और फ्लाइट से लौटे।
कंगना ने यूनिट को भी नहीं बताया कि वे बाद में क्या करेंगी या कैसे लौटेंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बटलर को प्रियंका चोपड़ा के साथ भी किसी पार्टी में देखा गया था। लेकिन बटलर ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि प्रियंका का पहले से पुरुष मित्र है और वह उनके सिर्फ दोस्त हैं उन्हें इस तरह के अफेयर में कोई दिलचस्पी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











