अमीर जिएँगे ग़रीबी की ज़िंदगी

By Staff

इस साल के शुरुआत में भारत में रिलीज़ हुई ब्रिटिश फ़िल्म स्लमडॉग मिलियेनयर ने मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी पर एक नज़र डाली थी. फ़िल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि उसने न सिर्फ़ देश-विदेश में सफलता के झंडे गाड़े बल्कि हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित आठ आस्कर अवॉर्ड जीत लिये. इस फ़िल्म ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी के प्रति जिज्ञासा पैदा की.

अब इसी जिज्ञासा को भुनाने आ रहा है टीवी पर एक नया रिएलिटी शो जिसमें दस अमीर युवाओं को झुग्गियों में रहना होगा और वहां की ज़िंदगी जीनी होगी. इनकी मदद करेंगे झुग्गी में रहने वाले दस युवा. इनको 'स्लम बडी' कहा जायेगा जिसका मतलब है झुग्गी में रहने वाला दोस्त.

बिग स्विच नाम के इस शो को होस्ट करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिनीलिया डिसूज़ा कहती हैं, "मुझे शो की सबसे ख़ूबसूरत बात ये लगी कि इसमें विजेता पुरस्कार राशि अपने घर नहीं ले जाएगा बल्कि वो इससे अपने 'स्लम बडी' की ख़्वाहिश पूरी करने की कोशिश करेगा."

"मैं इस शो में सिर्फ़ होस्ट की भूमिका नहीं अदा करना चाहती. मैं सभी प्रतियोगियों की दोस्त के रूप में पूरी तरह से मदद करना चाहती हूँ और उन्हें जब भी परेशानी हो वो मेरा रुख़ कर सकते हैं," जिनीलिया कहती हैं.

सभी अमीर प्रतियोगियों को झुग्गी में रहते हुए वही सब काम करने होंगे जो झुग्गी वाले करते हैं. जैसे खाना पकाना, घर और सार्वजनिक शौचालयों की सफ़ाई करना और कूड़ा-करकट उठाना.

इस शो के दौरान कई बड़ी हस्तियां भी प्रतियोगियों से मिलने आएँगीं. "मैंने अभी तक वो झु्ग्गियाँ नहीं देखी है जहां शूटिंग होगी लेकिन क्योंकि ये रिएलिटी शो है इसमें मेरे लिये भी कुछ नई चीज़ें होंगी." कहना है जिनीलिया डिसूज़ा का. बिग स्विच का प्रसारण 24 अक्टूबर से यूटीवी बिंदास पर शुरु होगा और इसके तेरह एपिसोड दिखाए जाएँगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X