..................... Genelia wants change her image | जेनेलिया अपने लुक्स में बदलाव चाहती हैं - Hindi Filmibeat

जेनेलिया अपने लुक्स में बदलाव चाहती हैं

Genelia Desouza
बॉलीवुड की जेनेलिया डिसुजा अपने बबली लुक से काफी परेशान हो चुकी हैं और अब वह अपने इस अवतार से बाहर आकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इस लुक से बाहर निकलने के लिए ही इन्होंने फोर्स फिल्म के लिए हां की।

अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली जेनेलिया का कहना है कि उस फिल्म में भी मैं स्वीट सी गर्ल थी और बाद में जाने तु या जाने ना फिल्म आई जिसमें मेरे अदिति वाले कैरेक्टर ने मुझे इस किरदार में बांध दिया।

लेकिन अब मैं अपने इस किरदार से बाहर निकलना चाहती हूं। आने वाली फिल्म फोर्स के बारे में बात करते हुए जेनेलिया कहती हैं कि इस फोर्स एक्शन और रोमांस से भरी हुई है इस फिल्म में जॉन पूरी तरह से अलग ही लुक में नज़र आएंगे। मैं इस फिल्म में मेरा रोल एक ऐसी लड़की का है जो मन में कोई भी बात छुपा कर नहीं रखती।

उसे सच्चाई कहने से कोई डर नहीं लगता और इस फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से अलग है। जेनेलिया ने अपना कैरियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया और फिर तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड पारी की शुरूआत की। इसके बाद मस्ती, जाने तु या जाने ना जैसी फिल्में भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X