जॉन अब्राहम और जेनेलिया ने की शादी!

पंडित के दावों पर भरोसा करें तो हिंदू धर्म के मुताबिक अब दोनों पति-पत्नी हैं। पंडि़त ने यह दावा उस समय किया है जब रितेश देशमुख और डिसूजा की शादी की अटकलें लगाई जा रही थी। पंडिता का कहना है कि हिन्दू रिवाज के अनुसार जेनेलिया अब रितेश से शादी नहीं कर सकती हैं।
आपको बताते चलें कि यह वहीं पंडित हैं जिन्होंने फिल्म 'फोर्स" की शूटिंग के दौरान जॉन और जेनेलिया की शादी करवाई थी।
हुआ कुछ यूं कि पंडित जी शूटिंग के दौरान यह भूल गये कि यह फिल्मी शादी है और उन्होंने पूरे रीति-रिवाज से वो सारे मंत्र पढ़ दिए जो शादी में पढ़े जाते हैं। छठे फेरे के बाद सातवाँ फेरा भी जॉन-जेनेलिया पूरा कर रहे थे तब यूनिट के कुछ सदस्यों ने उन्हें रोका। लेकिन पंडित जी का कहना था कि शादी हो चुकी है। फिलहाल इस मामले पर जॉन और जेनेलिया चुप्पी साधे हुए हैं।
जेनेलिया डिसूजा जॉन अब्राहम फोर्स बिपाशा बसु बॉलीवुड रितेश देशमुख शादी bipasha basu bollywood force genelia dsouza john abraham marriage ritesh deshmukh


Click it and Unblock the Notifications