FIRST LOOK: जेनेलिया- रितेश का नन्हा फरिश्ता.. सुपर- क्यूट फैमिली!
31 मई को जेनेलिया- रितेश देशमुख के घर एक नन्हें फरिश्ते ने कदम रखा था। दूसरी बार पापा बने रितेश देशमुख ने ट्विटर पर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, शनिवार सुबह जेनेलिया हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं।
जेनेलिया को हॉस्पिटल के बाहर रितेश देशमुख, मां जेनेट डिसूजा, सास वैशाली देशमुख और बेटे रिआन के साथ देखा गया। रितेश की मां वैशाली ने नवजात को गोद में लिया था। इस दौरान हमें फैमिली की परफेक्ट फोटो दिखी।

रितेश की गोद में दूसरे बेटे की झलक भी देखने को मिली। बता दें, रितेश-जेनेलिया ने 2012 में शादी की थी। 2015 में उनके पहले बेटे रिआन का जन्म हुआ था। अब वे 2 बेटों के साथ एक कंप्लीट.. और हां, सुपरक्यूट फैमिली हो गये हैं।
बॉलीवुड की बात करें तो इस शुक्रवार रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 3 रिलीज हुई है और फिल्म ने 15.21 करोड़ की ओपनिंग दी है।


Click it and Unblock the Notifications











