विराट के एक्सप्रेशन पर फिदा हैं जेनेलिया

ये बात अलग है कि उन्होंने कभी विराट के खेल या खेलने के स्टाइल की तारीफ नहीं की,लेकिन उनके द्वारा करी गयी एक्टिंग की तारीफ आजकल वो हर जगह कर रहीं हैं।
दरअसल जेनेलिया ने हाल ही में कोहली के साथ एक मोबाइल कंपनी का ऐड शूट किया है। शूटिंग के बाद से ही जेनेलिया,कोहली की तारीफ करती नहीं थक रही हैं। कभी कोहली के एक्सप्रेशन,तो कभी उनका स्टाइल जेनेलिया की तारीफ का मुद्दा है।
गौरतलब है की मोबाइल कम्पनी के इस ऐड शूट में जेनेलिया और विराट दोनों हैं और इसे डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। जहा इस ऐड में जेनेलिया ने कमाल का अभिनय तो किया ही है वही विराट कोहली ने भी लाजवाब काम किया है।
अगर सूत्रों की माने तो ऐड इंडस्ट्री से जुड़े लोग ये कहते नजर आ रहे हैं की विराट का अभिनय देखने के बाद ये बिलकुल भी नहीं लगता की वो हमारी इंडस्ट्री से नहीं हैं उनका अभिनय पूर्ण है उनमें हर वो चीज़ है जिसकी एक अच्छे अभिनय के लिए चाहिए होती है।
बहरहाल कहीं जेनेलिया के द्वारा विराट की इतनी तारीफ सुनने के बाद बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक इन दोनों को अपनी फिल्मों में पेयर करने की ना सोंच लें।


Click it and Unblock the Notifications











