शाहिद और जेनेलिया के बीच क्या पक रहा है?

गौरतलब है कि शाहिद और जेनेलिया अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों ने साथ में फिल्म चांस में भी साथ साथ कम किया था। हाँ ये अलग बात थी कि फिल्म फ्लॉप हो गयी थी और दर्शकों ने फिल्म को और दोनों कि जोड़ी को पसंद नहीं किया था। लेकिन एक बार फिर से दोनों में नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। दोनों इनदिनों एक मंजन के विज्ञापन में भी साथ साथ नजर आये हैं।
उन्होंने साथ में इसी विज्ञापन के दौरान एक दूसरे के साथ वक़्त गुजारना शुरू किया और अब खबर आ रही है कि शायद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। गौरतलब है कि इनदोनों के बीच की नजदीकियां बढाने वाला उनका अपना एक खास दोस्त भी हैं और ये तीनों बान्द्र के एक फ्लैट में अकसर मिलते हैं और यही दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे होते हैं।
इस बारे में जब जेनेलिया से पूछा गया था तो उन्होंने इस बात से साफ़ इंकार करते हुए कहा कि यह झूठी खबर है और हुमदोनो बहुत अच्छे दोस्त हैं। क्या दोस्तों के साथ कही पार्टी नहीं मनाई जा सकती है। इस बारे में शाहिद का कहना है कि वे इस तरह की खबरों से परेशान हो चुके हैं उन्हें बिलकुल इस बारे में अपनी कोई सफाई नहीं देनी है।


Click it and Unblock the Notifications











