आज जेनेलिया और उनके बेटे की इस क्यूट तस्वीर को बस आप देखते रह जाएंगे..
जेनेलिया डिसूजा ने अपने बेटे रायल के पहले जन्मदिन पर तस्वीर शेयर की है।
जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस और क्यूट मम्मी में से एक हैं।जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख के छोटे बेटे रायल आज एक साल के हो गए हैं और जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो आप भी देखकर बिना मुस्कुराए रह नहीं पाएंगे।
[ सलमान खान के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं..शुरू हो गया Tubelight Month ]
रायल की ये तस्वीर वाकई बहुत ही क्यूट है। इस तस्वीर वो अपनी मम्मा के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी क्यूट स्माइल देखने लायक है। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख दोनों ही अपने बच्चों को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख दोनों ही बहुत कूल पैरेंट्स हैं और साथ ही बहुत ही प्यारे कपल भी। इस जोड़ी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। दोनों ने लगभग 9 साल अफेयर में रहने के बाद शादी कर ली।
फिलहाल रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म बैंक चोक के प्रमोशन में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











