रितेश और जेनेलिया पहुंचे पुलिस के पास!
बॉलीवुड का हॉट एंड हैप्निंग कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की और उनके लिए अपनी आने वाली फिल्म तेरे नाल लव हो गया का गीत भी गाया।
रितेश देशमुख ने कहा कि सीमा पर निगरानी के लिए अपना सुख चैन ताक पर रखने वाले इन जवानों के सामने वह खुद को बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं। रितेश ने कहा हम आपके सामने खुद को सचमुच बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं। आपकी तारीफों के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। हमारा देश आप लोगों की वजह से ही सुरक्षित है।
उन्होंने कहा देश के लिए जवानों का योगदान बहुत बड़ा है। आप देश की खातिर अपनी जान तक दे देते हैं। हम तो आपका केवल मनोरंजन ही कर सकते हैं।
जेनेलिया डिसुजा तेरे नाल लव हो गया रितेश देशमुख genelia dsouza ritesh deshmukh tere naal love ho gaya


Click it and Unblock the Notifications