जेनेलिया ने ऐसा क्या कर दिया जो बन गया एक रिकार्ड
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसुजा के लिए यह साल कुछ खास ही है, पहले तो इनकी शादी वो भी रितेश देशमुख के साथ जिनसे वो करीब 10 सालों से प्यार करती हैं। फिर इनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाल लव हो गया जिसके लिए उनकी वाह वाही हर जगह हो रही है।
लेकिन जेनेलिया के लिए एक और अच्छी खबर है, जी हां हाल ही में दुल्हन बनी जेनेलिया का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। दरअसल उन्हें यह सम्मान उनकी फिल्मों ने ही दिया है।
अब आप सोच रहे होंगे कि जनेलिया ने कब इतनी सारी फिल्में कर दी कि उनका नाम लिमका बुक में शामिल हो गया। दरअसल जेनेलिया ही एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने एक ही साल में 4 अलग अलग भाषाओं में 4 हिट फिल्में रेडी (तेलगू), सत्या इन लव (कन्नड़), संतोष सुब्रह्मण्यम (तमिल) और जाने तू...या जाने न हिन्दी में दी हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
आज जेनेलिया देशमुख परिवार की बहू बन चुकी है हो सकता है कि आने वाले साल में वो मराठी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा लें।


Click it and Unblock the Notifications











