रितेश देशमुख को लड़की से मिलते हुए देख क्या सोच रहीं थीं जेनेलिया डिसूजा? Viral Video पर अब तोड़ी चुप्पी!

Genelia Dsouja React on Ritesh Deshmukh Viral Video- रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों एक्टर्स होने के साथ साथ पति पत्नी भी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी रील्स से भी लोगों को खुश करते रहते हैं।
लेकिन अब एक वायरल वीडियो में जेनेलिया का रिएक्शन आया है जो कि काफी चर्चा में रहा था। दरअसल कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रितेश देशमुख एक लड़की से बड़े प्यार से मिलते हुए नजर आ रहे हैं और उसका हाथ भी पकड़ा हुआ है।
इस दौरान जेनेलिया लगातार रितेश और उस लड़की को देख रही हैं और अजीब अजीब से फेस बना रही हैं। ये वीडियो सामने आकर वायरल हो गया था और लोगों ने भी रिएक्ट किया था। अब इतने दिनों बाद इस वीडियो पर जेनेलिया का रिएक्शन आया है। जेनेलिया ने बताया कि असल में वो क्या सोच रही थीं और उस दौरान क्या हुआ था।
क्या बोलीं जेनेलिया
रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया अरबाज खान के पॉडकास्ट में थीं और इस वीडियो पर उनसे सवाल किया गया। जेनेलिया ने कहा, ''हम अवॉर्ड फंक्शन में गए थे और इतने लोगों से मिलना होता है। इस दौरान रितेश किसी से बात कर रहे और दुर्भाग्यवश कैमरामैन ने मेरा एक्सप्रेशन रिकॉर्ड कर लिया।''
इस दौरान अरबाज खान कहते हैं, ''कैमरामैन आप पे ध्यान दे रहे थे रितेश?'' इस पर जेनेलिया ने हंसते हुए कहा, ''किसी और पे।'' अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भी कमेंट्स तकर रहे हैं। हालांकि रितेश देशमुख ने किसी तरह की सफाई नहीं दी। आप देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











