Genelia D'Souza ने रितेश देशमुख से पहले इस एक्टर संग की थी शादी? सेट पर असली पंडित बुलाकर लिए थे साथ फेरे!

Genelia D'Souza Accidental Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं और इस बार वो नजर आएंगी आमिर खान के साथ फिल्म 'सितारे जमीन पर' में। यह एक इमोशनल स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है, जो 20 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले जेनेलिया ने एक पुराने विवाद पर खुलकर बात की है, जो 2012 में खूब चर्चा में था।
जॉन अब्राहम से 'गलती से शादी' पर क्या बोलीं जेनेलिया?
एक इंटरव्यू में जब उनसे 2012 की उस अफवाह के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने एक फिल्म के सेट पर जॉन अब्राहम से गलती से शादी कर ली थी, तो जेनेलिया ने साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि- "इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। हमारी शादी नहीं हुई थी। ये सारी कहानियां PR वालों ने फैलाईं थीं। अब आप उन्हीं से पूछिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।"
बता दें, उस वक्त खबरें आई थीं कि एक फिल्म के शादी सीन के दौरान असली पंडित, मंत्र, वरमाला, मंगलसूत्र और सात फेरे जैसे रियल रिचुअल्स कराए गए थे, जिससे लोगों को लगा कि दोनों की असलियत में शादी हो गई है।
आपको बता दें, जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा की ये फिल्म 'फोर्स' साल 2011 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म की रिलीज के अगले साल 3 फरवरी 2012 को जेनेलिया ने रितेश देशमुख संग सात फेरे ले लिए।
जेनेलिया ने 10 साल का ब्रेक क्यों लिया?
जेनेलिया ने एक्टर रितेश देशमुख से शादी के बाद करीब 10 साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि "लोग मुझसे पूछते हैं कि 10 साल लाइमलाइट से दूर रहना आसान था? तो मेरा जवाब है, यह मेरा अपना फैसला था और मैं उसमें खुश थी। आज मैं फिर से काम कर रही हूं और चाहें मैं 10 फिल्में ना करूं, लेकिन जो कर रही हूं उसमें खुश हूं।"
'सितारे जमीन पर' की कहानी क्या है?
फिल्म 'सितारे जमीन पर' को डायरेक्ट किया है आर.एस. प्रसन्ना ने और इसे आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2007 की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है।
यह एक ऐसे बास्केटबॉल कोच की कहानी है जिसे सस्पेंड कर दिया जाता है और फिर वह दिव्यांग बच्चों की एक टीम को कोचिंग देकर टूर्नामेंट के लिए तैयार करता है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
यह फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म 'Champions' की ऑफिशियल रीमेक है और 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications













