WOW: कमबैक के लिए तैयार है बॉलीवुड की यह CUTE एक्ट्रेस!
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर से फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं। जेनेलिया ने साल 2012 में रितेश देशमुख से शादी करने के बाद से फिल्मों से दूरी बना रखी थी। लेकिन अब उनका कहना है कि वह अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं।
जेनेलिया कहती हैं, वह अब अपने अभिनय करियर पर ज्यादा ध्यान देंगी। आपको बता दें, जेनेलिया 'जाने तू..या जाने ना' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं। जाने तू या जाने न के लिए जेनेलिया को काफी सराहा भी गया था। साथ ही उन्होंने दक्षिण की कई फिल्मों में भी नाम कमाया।
बहरहाल, एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब जेनेलिया से फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा गया। तो जवाब में जेनेलिया ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी बॉलीवुड को छोड़ा था, मैं बस छुट्टी पर हूं। मैं कमबैक करना चाहूंगी। मैं खुद को और बाकी लोगों को खुश करने वाला कुछ काम करना चाहूंगी। मैं अब वापसी के लिए तैयार हूं।'
आपको बता दें, पिछले साल 25 नवंबर को जेनेलिया और रितेश मम्मी-पापा भी बन गए थे। इनके एक बेटा हुआ है। रितेश ने अपने बेटे की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि जेनेलिया की क्यूट स्माइल हमें एक बार फिर फिल्मों में देखने मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications













