धूम-धाम से हुआ रितेश-जेनीलिया का संगीत समारोह
बॉलीवुड की चटपटी और एड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जेनीलिया डिसूजा और अभिनेता रितेश देशमुख की शादी शुक्रवार को यानी 3 फरवरी को होनी है। शादी से पहले होने वाले सारे रीति-रिवाज बिल्कुल परंपरावदी ढंग से निभाये जा रहे है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख की जीवन संगिनी बनने जा रही जेनीलिया डिसूजा ने कह रखा है कि वो शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी।
मंगलवार को इस क्यूट कपल का संगीत समारोह हुआ। जो बहुत ही धूम-धाम से संपन्न हुआ। जिसमें राजनीति जगत के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की हस्तियां शामिल हुआ।
देर तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में सबने खूब-बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समारोह में शिरकत करने पहुंचे आफताब शिवदासानी और अमृता अरोड़ा ने पार्टी की खूब तारीफ टि्वटर पर की है। देखें : रितेश-जेनीलिया के संगीत की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
