फोर्स 2 से कमबैक करेंगी जेनेलिया..ऐसा होगा किरदार
फोर्स 2 में जेनेलिया डिसूज़ा कैमियो करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
रितेश देशमुख की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा जब से मां बनी हैं तभी से ही फिल्मों से काफी दूर हो गई थीं, लेकिन अब जेनेलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। खबर है कि जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'फोर्स 2' में जेनेलिया कैमियो करती नज़र आएंगी।

फोर्स 2 में जेनेलिया आपको गैस्ट के तौर पर नज़र आएंगी। इस खबर की पुष्टि प्रॉड्यूसर विपुल अमृतलाल ने की है। उन्होंने कहा कि हां जेनेलिया इस फिल्म का हिस्सा होंगी। जॉन और जेनेलिया के रोमांस को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही कारण है कि हमने जेनेलिया के लिए फिल्म में कुछ लिखा है।
जॉन अब्राहम ने ली नई गाड़ी..कीमत जान हैरान रह जाएंगे!
हालांकि जेनेलिया इसमें कैमियो करती ही दिखाई देंगी लेकिन ये छोटा सा कैमियो भी काफी खास होने वाला है। अापको बता दें कि फोर्स 2 में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं।
फोर्स के पहले भाग में जेनेलिया जॉन की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। अब जेनेलिया का कैसा रोल होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











