आखिरकार जेनेलिया ने कह ही दिया, हां मैंने भी प्यार किया है

वैसे तो रितेश ने मीडिया के सामने काफी पहले ही एक्सेप्ट कर दिया था कि वो जेनेलिया से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन जेनेलिया ही अपने रिश्ते को छुपा रही थी। पर अब इस चुलबुली एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी जल्द करने की खबर लिख कर अपने प्यार का भी इजहार कर दिया है।
जेनेलिया और रितेश अगले साल बंधेंगे सात जन्मों के बंधन में जेनेलिया ने ट्विटर पर लिखा है, यह हमारी जिंदगी का उत्साहजनक और एक नया अध्याय है। आप सभी की शुभकामनाएं इसे मेरे और रितेश के लिए और खास बनाएंगी। दोनों की शादी की खबर सामने आते ही दोनों के प्रशंसकों ने इस भावी दंपति को शुभकामनाएं भी देनी शुरू कर दी हैं।
बॉलीवुड के करण जौहर ने अपनी ट्वीट में कहा है, मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक रितेश की शादी के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। रितेश बहुत खास है और वे दोनों मिलकर शानदार जोड़ी बनाएंगे।
अर्जुन रामपाल ने कहा है, छुपे रुस्तम रितेश को बधाई। जेनेलिया को प्यार।
तुझे मेरी कसम से अपने फिल्मी कैरीयर शुरू करने वाली इस जोड़ी को बॉलीवुड में हर कोई चाहता है। जैसे ही रितेश ने अपनी शादी का इजहार मीडिया में किया था तब से सब नेलिया की हामी का इंतजार कर रहे थे आखिर कार जेनेलिया ने भी कह ही दिया है मैंने भी रितेश से प्यार किया है।


Click it and Unblock the Notifications