जेनेलिया पर चढ़ा मार्शल आर्ट का भूत
'जाने तू या जाने' के बाद जेनेलिया का बॉलीवुड पर कोई खास जादू नहीं चल पाया है। सो, अब जेनेलिया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन सारी चीजों पर ध्यान दे रही है, जिससे दर्शकों की नजर में वह अव्वल बन जायें। इसी क्रम में उन्होंने एक नई शुरुआत की है।
अब वे मार्शल आर्ट्स, घुड़सवारी और साथ ही नौका चलाना भी सीख रही हैं। अपनी नयी फिल्मी 'ऊरमी' के लिए उनकी यह सारी तैयारी है। हिंदी, मलयालम और तमिल में बन रही इस फिल्म में जेनेलिया पुर्तगाली की भूमिका में नजर आयेंगी। इस पुर्तगाली लड़की को एक उत्तर भारतीय लड़के से प्यार हो जाता है और फिर कहानी में टि्वस्ट आता है।
निर्देशक संतोष सिवान ने बताया कि जेनेलिया ने मार्शल आट्र्स, घुड़सवारी और नौकायान सीखने में कड़ी मेहनत की है। जिससे वह फिल्म में अपने स्टंट खुद दे सकें। 15वीं सदी के कालखंड पर आधारित इस फिल्म में विद्या बालन, तब्बू, प्रभुदेवा और अमोल गुप्ते भी हैं। जाहिर है इतने दिग्गजों के साथ काम करते हुए जेनेलिया नर्वस तो होंगी ही। शायद यही वजह है कि वे अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं। अब देखें फिल्म में वह क्या कमाल दिखा पाती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











