..................... Gehna Vashisht Shocking Statement On Raj Kundra Case Said She Earn 3 Lakhs Per Film - Hindi Filmibeat

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस पर गहना वशिष्ठ का बड़ा बयान, पूछताछ में किए बड़े खुलासे, बोलीं- 3 लाख में...

Gehna Vashisht On Raj Kundra Case

Gehna Vashisht On Raj Kundra Case: पिछले दिनों खबर आई थी कि एक बार फिर से राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म मामले पर ED जांच कर रही है और अब हाल ही में उनके आवास पर छापेमारी भी की गई। लेकिन अब इसी बीच एक्ट्रेस और निर्माता गहना वशिष्ठ द्वारा खुलासा किया गया है कि उनका हर फिल्म के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते थे और वह राज कुंद्रा के ऑफिस भी गई थी।

ED ने 9 दिसंबर को गहना वशिष्ठ से 6 घंटे तक पूछताछ की और यहां पर उन्होंने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। यहां पर गहना वशिष्ठ से हॉटशॉर्ट्स ऐप और इसके राज कुंद्रा के स्वामित्व में होने को लेकर सवाल किया था। INA के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर बताया कि उनकी कभी भी राज कुंद्रा से सीधे तौर पर बात नहीं हुई और सभी बातचीत उनकी उमेश कांठ से होती थी।

गहना वशिष्ठ ने बताया कि जहां पर मीटिंग होती थी वहां पर वीआन इंडस्ट्रीज का बोर्ड लगा हुआ था और यहां तक की वहां पर राज कुंद्रा का एक उनकी फैमिली के साथ में फोटो भी था। गहना के मुताबिक उनका कहना था कि उन्होंने इस बात का अनुमान लगाया था कि यह राज कुंद्रा की कंपनी हो सकती है।

हॉटशॉर्ट्स ऐप को लेकर भी कहना वशिष्ठ ने बात की और बताया कि ये नवंबर 2020 में बंद हो गया था और पहली बार जनवरी 2021 में वह राज कुंद्रा से मिली थी। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनका हर फिल्म के लिए तीन लाख रुपए दिए जाते थे। जिसमे 1.50 लाख एडवांस और बाकी के फिल्म हो जाने के बाद मिलते थे।

गहना वशिष्ठ को पूरी पेमेंट बैंक खाते में ब्रिटिश पाउंड में होती थी और वह बाद में भारत की करेंसी में इसको बदल लेती थी। गहना वशिष्ठ ने बताया कि यह फिल्में लंदन के ऑफिस में अपलोड की जाती थी। मालूम हो कि राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था और बाद में उनको जमानत मिल गई थी। उन्होंने लगातार इन आरोपों पर चुप्पी नहीं तोड़ी और इनकार करते गए।

Read more about: raj kundra shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X