सुभाष कपूर के साथ कभी नहीं रहा कोई अफेयर- गीतिका त्यागी!

Geetika Tyagi
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीतिका त्यागी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में बॉलीवुड निर्देशक सुभाष कपूर और भी ज्यादा गहरे फंसते जा रहे हैं। सुभाष कपूर ने गीतिका के साथ जो कुछ भी किया उससे गीतिका इतनी ज्यादा दुखी और हताश हैं कि अब वो किसी पर भी कभी भरोसा नहीं कर पाएंगी। गीतिका द्वारा ट्विटर पर अपलोड किये गये वीडियो को लेकर टीवी चैनल्स ने ऐसी ऐसी खबरें बनाकर चलाई हैं कि गीतिका खुद ही हैरान हैं। गीतिका का कहना है कि टीवी वाले अपनी टीआरपी के लिए उनकी जिंदगी के इतने बड़े हादसे को उनका अफेयर बनाकर पेश कर दिया है जो कि बहुत ही शर्मनाक है। इन सब खबरों को झूठा साबित करने के लिए गीतिका ने मीडिया को अपनी तरफ से बयान दिया है और कहा है कि सुभाष कपूर के साथ कभी भी वो किसी भी तरह के रोमांटिक संबंधों में नहीं रहीं। सुभाष कपूर एक फैमिली फ्रैंड जैसे थे।

गीतिका ने कहा बहुत साहस जुटाने के बाद मैंने वो वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया था। मुझे लगा था कि लोग इसे देखेंगे और समझ पाएंगे कि असल में मेरे साथ क्या हुआ। मीडिया भी इस घटना का सच लोगों तक पहुंचाएगी। लेकिन इन दो दिनों में मैने पाया कि मीडिया के कुछ लोगों ने तो मेरा वीडिया पूरा देखा ही नहीं। उन्होंने सिर्फ वीडियो के कुछ कट लेकर उन्हें लूप में चलाकर मसालेदार खबरें बना दीं। इसी बीच इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहकर भी बुलाया और इस वीडियो के खिलाफ काफी कुछ बोला। मैं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों की बहुत इज्जत करती हूं। लेकिन वो इस बार गलत हैं।

आगे गीतिका ने अपने स्टेटमेंट में लिखा है मैं कभी भी किसी भी तरह से सुभाष कपूर के साथ रोमांटिकली इनवॉल्व नहीं रही हूं। मैं उन्हें और उनके परिवार को 2005 से जानती हूं। मेरे लिए सुभाष कपूर एक बड़े भाई की तरह थे। ये घटना 28 मई 2012 को सुबह के वक्त हुए। उसके बाद मैं दो दिनों तक गहरे सदमे में रही। 30 मई को मैं सुभाष कपूर से मिली और उस मीटिंग को भी मैने रिकॉर्ड किया। मेरे साथ अतुल सबरवार भी मौजूद थे। उसके बाद 25 नवंबर को मैं सुभाष कपूर, अतुल सबरवाल और उनकी पत्नी डिंपर सभी मिले और ये उसी दिन की रिकॉर्डिंग है जो मैंने अपलोड की है। मैं जल्द ही पुलिस कंप्लेन लिखाऊंगी और सुभाष कपूर को उनकी गलतियों की सजा दिलाउंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X