गीतिका- सुभाष कपूर के मामले में क्या है आम जनता की राय!
गीतिका त्यागी द्वारा सुभाष कपूर पर लगाए यौन शोषण के आरोप के चलते आजकल गीतिका काफी चर्चा में हैं। पॉलिटीशियन से लेकर आम जनता तक गीतिका और सुभाष कपूर के इस मामले की तह तक जाना चाहती है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर गीतिका दो साल तक कहां थीं और उन्होंने इतना समय क्यों लिया सुभाष कपूर के खिलाफ कदम उठाने में। गीतिका ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें गीतिका त्यागी, सुभाष कपूर और उनकी पत्नी के बीच हुई बातचीत दिखाई दे रही है। इस बातचीत के दौरान ये तो साफ हो जाता है कि सुभाष ने गीतिका के साथ किये अपने गलत व्यवहार को माना है और उनकी पत्नी ने भी गीतिका से सुभाष को माफ कर देने के लिए पार्थना की है। कुल मिलाकर सुभाष कपूर का गुनाह इस वीडियो से साबित हो जाता है।
लेकिन वहीं लोगों का ये कहना है कि अगर गीतिका के साथ जो कुछ भी हुआ वो जबरदस्ती हुआ और गीतिका का सुभाष कपूर के साथ कभी भी किसी तरह का कोई रोमांटिक रिलेशन या अफेयर नहीं रहा तो ऐसे में गीतिका दो सालों तक चुप क्यों रहीं। लोगों ने हालांकि ये भी माना है कि गीतिका के साथ गलत हुआ है और अगर उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। ये वीडियो बनाकर गीतिका ने और लड़कियों को भी इस ये तरीका बता दिया कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो इस तरह से वो अपने लिए खुद सबूत जुटा सकती हैं। लेकिन गीतिका के इस वीडयो अपडेट करने में इतनी देरी होने की वजह से आम जनता थोड़ी सी कंफ्यूज भी है।
लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये अपनी अपनी राय दी है। अंकिता शर्मा का कहना है "अगर गीतिका त्यागी इतनी ही परेशान थीं तो उन्हें ये सब दो साल पहले करना चाहिए था ना कि अब। ये तो साफ साफ पब्लिसिटी स्टंट नज़र आ रहा है वो भी महिला की आवाज के नाम पर।" तुषार सेठ का कहना है "अब तो कोई गीतिका को लीड रोल दे ही दो यार। अब तो गीतिका ने अपने इस वीडियो में इतनी एक्टिंग करके दिखा दी।" दीपिका भारद्वाज का कहना है "अगर फिल्म इंडस्ट्री में सुभाष कपूर जैसे पढ़े लिखे लोग इस तरह की गंदी हरकते केरंगे तो कहने को और कुछ बाकी ही कहां रहता है। सुभाष कपूर को उनके किये की सजा जरुर मिलनी चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











