#SHOCK: "मुझे आमिर खान ने कुछ नहीं बताया...दंगल पर केस तो ज़रूर करूंगा"
आमिर खान की दंगल पर एक बार फिर से ग्रहण लगने वाला है। और ये ग्रहण लगाएंगे गीता फोगाट के कोच राम प्यारा सोंधी। फिल्म में उनका किरदार गिरीश कर्नाड ने निभाया था।
आमिर खान की दंगल रिलीज़ होते ही चर्चा में आ चुकी है। फिल्म ने वीकेंड पर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली और लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई। लेकिन आमिर खान की फिल्म बिना किसी कंट्रोवर्सी के निकल जाए ऐसा कभी हुआ है भला। तो दंगल के साथ भी ऐसा हो गया है।
इस बार दंगल पर आपत्ति उठाने वाले इंसान कोई और नहीं बल्कि गीता फोगाट के कोच राम प्यारा सोंधी है। उनकी मानें तो फिल्म में उनकी भूमिका बहुत ही ज़्यादा निगेटिव तरीके से दिखाया गया है। और उनसे इस बारे में बात तक नहीं की गई। उन्होंने तय किया है कि जल्द ही फिल्म पर केस करेंगे।

गौरतलब है कि दंगल के क्लाईमैक्स को इस तरह मोड़ा गया है कि फिल्म के विलेन गीता फोगाट के कोच लगते हैं। फिल्म में ये भूमिका गिरीश कुलकर्णी ने बखूबी निभाई है। लेकिन अब असली कोच राम प्यारा सिंधू ने साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
वहीं उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में जैसा दिखाया गया है, गीता का फाइनल मैच उतना कठिन नहीं था। गीता ने इस मैच को 8-0 के स्कोर से जीता था। सिंधू जी का ये भी कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर की टीम लुधियाना में थी और वो आमिर खान - नितेश तिवारी से मिलने भी गए।
लेकिन उस वक्त राम प्यारा सिंधू को उनके किरदार के बारे में कुछ नहीं बताया गया। उनसे ना ही फिल्म की कहानी डिस्कस की गई ना ही उन्हें ये बताया गया कि उनके किरदार का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। अब वो दंगल पर केस करने की ठान चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications