शादी में अपनी बेटी के साथ डांस फ्लोर पर नाचती रही ये एक्ट्रेस, देखते रहे लोग... बैकलेस चोली को हो रहे है चर्चे

Geeta Basra Video: एक्ट्रेस गीता बसरा अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपने शानदार फैमिली टाइम की तस्वीरों और वीडियो को लेकर भी छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से गीता बसरा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेहद क्यूट है। इस वीडियो में गीता बसरा अपनी नन्ही सी बेटी हिनाया के साथ बेहद क्यूट अंदाज में डांस फ्लोर पर दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं गीता और हिनाया की बिंदास बॉन्डिंग के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
गीता बसरा हरभजन सिंह के साथ शादी करने के बाद से ही अपनी फैमिली पर फोकस कर रही हैं और फिल्मों से ब्रेक ले चुकी हैं। ऐसे में आए दिन बच्चों और हरभजन सिंह के साथ उनके एक से बढ़कर एक प्यारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
सामने आए वीडियो में गीता और हिनाया दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस वेडिंग इवेंट नें गीता बसरा ने जहां बैकलैस चोली वाला लहंगा पहना है तो वहीं हिनाया बेहद प्यारे से शरारा सूट में मटकती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मां बेटी की बॉन्डिंग से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
बालों की चोटी बनाए हुए हिनाया बेहद क्यूट लग रही हैं और अपनी मां के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में गीता ने लिखा है, 'मेरी डांस पार्टनर फॉर लाइफ।' वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में मदर और डॉटर को टैग किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि गीता बसरा लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि लंबे समय तक डेट करने के बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद 2016 में कपल ने अपनी बेटी हिनाया का वेलकम किया था। इसके बाद 10 जुलाई 2021 को बेटे जोवान के जन्म के बाद दोनों की फैमिली कंप्लीट हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











