..................... 'स्वदेस' एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट कैमरे में हुआ कैद Gayatri Joshi's car accident video goes viral, She was Shahrukh Khan's heroine in Swades - Hindi Filmibeat

'स्वदेस' एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट, कैमरे में कैद हुआ नजारा, रोंटगे खड़े कर देगा कुछ सेकंड का ये वीडियो!

gayatri joshi, swades, shahrukh khan

फिल्म स्वदेस में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री गायत्री जोशी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। पता चला है कि उनका कार एक्सीडेंट हो गया है और इस दौरान वो इटली में थीं। उनके सात उनके पति विकास ओबरॉय भी इस कार में मौजूद थे।

इस खबर को लेकर इसलिए भी चर्चा है क्योंकि इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहत की खबर ये है कि गायत्री और उनके पति विकास पूरी तरह से ठीक है और उनको मामूली चोटें आई हैं।

हालांकि इस एक्सीडेंट में नजर आ रही है दूसरी कार में मौजूद एक स्विस कपल की मौत हो गई है। वीडि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया।

कैसे हुआ हादसा?

वीडियो में आप देखेंगे कि रेड कलर की लेंबोर्गिनी में गायत्री जोशी और उनके पति जा रहे हैं। उनके बगल में एक ट्रक भी चल रहा है। इतने में पीछे से एक फरारी आती है। ड्राइवर ट्रक और कार की बीच से अपनी फरारी निकालने की कोशिश करता है और इस कोशिश में कार ट्रक और दूसरी से टकरा जाती है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट जाता है और नीले रंग की फरारी रोड के किनारे गिरती है। इस फरारी में बैठे दोनों लोगों का निधन हो गया है। इस दौरान इन कारों का कोई वीडियो बना रहा था और शायद उसको भी नहीं पता होगा कि ऐसा हादसा होने वाला है।

इटली में क्या कर रहीं थीं गायत्री

पता चला है कि स्वदेस एक्ट्रेस अपने पति के साथ वेकेशन मनाने के लिए इटली पहुंची हैं। द फ्री जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ है। फैंस इसलिए खुश हैं कि गायत्री सही सलामत हैं। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद किसी का रिएक्शन इंडस्ट्री से सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X