तो क्या 'गे सेक्स' की कहानी है 'रागिनी एमएमएस 2'
Did You Know: कानून दो व्यस्कों के बीच सहमति से बने 'गे सेक्स' को अपराध कहा है
फिल्म में दो अभिनेत्रियों के लिपलॉक से तय हो गया है कि एकता की हॉट हॉरर मूवी 'रागिनी एमएमएस 2' 'गे सेक्स' की कहानी कहती है। वैसे खबर है कि फिल्म दिल्ली के रीयल 'एमएमएस' कांड पर आधारित है लेकिन दिल्ली के जिस 'एमएमएस कांड' की बात की गयी थी उसमें एक लड़की को उसके प्रेमी ने धोखा दिया था और लड़की के प्यार और भरोसे का खून किया था लेकिन फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की तस्वीरें तो कहती हैं कि शायद यह फिल्म दो सहेलियों के प्यार और बदले की कहानी है।
बॉलीवुड में खूब बिकता है 'गे सेक्स' का फंडा
खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो आने वाले 21 मार्च को पता चल जायेगा जिस दिन फिल्म सिनेमाघर पहुंचेगी। फिलहाल तो फिल्म के गाने 'बॉबी गर्ल' और 'देसी वोदका' गानों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।
फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोरो पर हैं। फिल्म के ट्रेलर को अभी तक इंटरनेट पर 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है? गौरतलब है कि भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में दिव्या दत्ता और परवीन डबास भी हैं।
Did You Know: 11 दिसंबर 2013 को सर्वोच्च न्यायालय ने दो व्यस्कों के बीच सहमति से बने 'गे सेक्स' को अपराध करार दिया है। न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले से समलैंगिक, उभयलिंगी और किन्नर समुदाय को बड़ा झटका लगा था। दिल्ली उच्च न्यायालय के 2009 में दिए गए फैसले के विपरीत सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति जी.एस.सिंघवी और न्यायमूर्ति एस.जे.मुखोपाध्याय की पीठ ने कहा था कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 को बदलने के लिए कोई संवैधानिक गुंजाइश नहीं है। धारा 377 के तहत दो व्यस्कों के बीच समलैंगिक रिश्ते को अपराध माना गया है।


Click it and Unblock the Notifications
