Video: यूके में सेलिना के गे-सेक्स वीडियो ने बनाया रिकार्ड, मिले 10 लाख हिट्स

पिछले दिनों पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली अपने गे वीडियो और समलैंगिकों के हित में दिये बयानों के कारण काफी चर्चा में रही हैं। कहीं उनकी इस बात के लिए बहुत तारीफें हुईं तो कई जगह उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है। लेकिन अब उनके लिए एक बढ़िया खबर आ रही है और वो यह है कि उनका गे बेस्ट बॉलीवुड वीडियो काफी हिट हो गया है।

गे वीडियो को 10 लाख से से भी ज्‍यादा लोग देख चुके हैं

यही नहीं उनका यह वीडियो यूनाइटेड नेशंस का सबसे ज्‍यादा देखा जाने वाला म्‍यूजिकल वी‍डियो बन चुका है. इस म्‍यूजिक वीडियो को 10 लाख से से भी ज्‍यादा लोग देख चुके हैं।

ऑफिस हाई कमीशन ऑफ हूमन राइट्स के चार्ल्‍स रेडक्लिफ ने इस बारे में जानकारी ट्विटर पर दी है। इस वीडियो को अप्रैल 2014 में रिलीज किया था, जिसमें एक गे लड़का पहली बार अपनी फैमिली से अपने प्रेमी को मिलावने के लिए आता है। इस वीडियो में पहली बार सेलिना जेटली ने भी प्ले किया है। यह वीडियो ढाई मिनट का है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सेलिना हेडलाइन में तब आयीं जब उन्होंने कहा था कि वो समलैंगिको को सपोर्ट कर रही हैं इसलिए उनके जुड़वा बच्चों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। लेकिन वो डरने वालों में से नहीं हैं और अपने और अपने बच्चों की जान परवाह किये बगैर वो बाइ-सेक्सुअल लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगीं।

सेलिना ने ऐसी बयानबाजी तब की जब संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र और समान अभियान का प्रचार करने के लिए आई थी। हालांकि सेलिना ने यह नहीं बोला कि उन्हें कौन धमका रहा है और अगर ऐसा है तो वो कानून की मदद क्यों नहीं ले रही हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/lihVCIFamb0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X